अंबेडकर जयंती पखवाड़े के तहत बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर चर्चा के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।
सामाजिक एकता मंच आलापुर के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब, संत कबीर दास और संत रविदास के संदेशों को दर्शाया गया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
17 अप्रैल गुरुवार को तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत आलापुर ग्राम के अंबेडकर नगर में अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के अवसर पर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संत कबीर दास एवं संत शिरोमणि रविदास के जीवन संघर्ष पर चर्चा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संत रविदास एवं संत कबीर दास के विचारों को भी याद किया गया।
कार्यक्रम में आजाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, कबीर मंच के पंकज दास, भीम आर्मी के सोनू मलिक, प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान एवं डॉक्टर रामाधार पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से
बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रामाधार पासवान ने किया जबकि संचालन अरविंद कुमार पासवान ने की।
कार्यक्रम स्थल से गांव में एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बाबा साहब के विचारों और संत रविदास के संदेशों को दर्शाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कबीर मंच के पंकज दास एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा बाबा साहब , संत कबीर दास और संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर अंबेडकर ने अंतिम पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों के जीवनस्तर में परिवर्तन के लिए एक बहुत बड़ा लकीर खींची जिससे वंचित और अभिवंचित समाज सामाजिक बदलाव के रास्ते आगे बढ़ रहे हें । मौके पर उपस्थित लोगों ने इन महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आजाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान एवं भीम आर्मी के सोनू मलिक ने कहा कि संत रविदास एक महान संत थे, जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया। उनके विचारों ने लोगों को जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन और विचारों को याद करने और संत रविदास के संदेशों को फैलाने का एक मंच होगा सामाजिक एकता मंच। मौके पर प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान सहित अन्य अतिथियों ने बलान नदी पर सीढ़ी नुमा अंबेडकर घाट का पिता काटकर इसका उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व सरपंच शिवजी दास, उपसरपंच विजय साह, अरविंद चौधरी सहित दर्जनों सामाजिक एवं राजनीतिक से जुड़े लोग शामिल हुए।




