Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दीप महिला ग्राम संगठन में सशक्तिकरण को लेकर महिला संवाद का आयोजन।

 दीप महिला ग्राम संगठन में सशक्तिकरण को लेकर महिला संवाद का आयोजन। 


सच आज तक न्यूज अशोक कुमार ठाकुर जी का रिपोर्ट


जीविका तेघड़ा के पिढ़ौली पंचायत भवन के मैदान में दीप महिला ग्राम संगठन में सशक्तिकरण को लेकर महिला संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  250 से ज्यादा दीदीयो ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम संघठन की सचिव बेबी देवी,  पिढ़ौली के मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ,प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिरजू कुमार,  सीडीपीओ,प्रबंधक क्षमतावर्धन बृजेन्द्र कुमार, प्रबंधक संचार राजीव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर की गयी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा करना।इसी क्रम में मौके पर उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिरजू कुमार ने कहा  कि समूह की दीदियाँ संगठित होकर  विभिन्न तरह के रोजगारपरक गतिविधियों को बखूबी संचालित कर अपने व अपने घर व समाज को सामाजिक रूप से मजबूत और आर्थिक रूप से सशक्त कर  रही है जो अपने आप में आत्मनिर्भरता की मिशाल है। उपस्थित प्रबंधक संचार ने सरकार के इस पहल को अपने आप में नायाब बताते हुए कहा इससे दीदियो में जानकारी का स्तर ऊपर उठेगा और आत्माविश्वास को बल मिलेगा, प्रबंधक क्षमतावर्धन ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा इससे दीदियो में संसाधन तक पहुंच बनाने में आसानी होगी और योजनाओं का लाभ अधिकतम घरों तक  मिलेगा। CDP0 ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी  दी। मुखिया सन्नी कुमार ने उपस्थित दीदियो को शुभ कामने दिया साथ ही इस आयोजन का लाभ ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाने की अपील किया।  संवाद कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे आकांक्षाओं को खुलकर दीदियो के द्वारा रखी गयी। साथ ही योजनाओं से सम्बंधित एवं जीविका के द्वारा समाज में लाये गए बदलाव को  संवाद रथ में लगे स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। आयोजन में  कौशिकीभारती, ललित कुमार, बब्बन कुमार, गोपाल मालाकार पंकज कुमार, मनीषा कुमारी व अन्य स्थानीय कैडर की भूमिका सराहनीय रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom