एसडीएम राकेश कुमार ने तेघड़ा में विशेष विकास शिविर का किया निरीक्षण, लाभुकों के बीच वितरित किए आयुष्मान व जॉब कार्ड
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान* के तहत दलित मोहल्ले में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने को लेकर सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब इन गोलों में रहने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तेघड़ा प्रखंड में भी 19 अप्रैल शनिवार को गौरा एक, रात गांव, पिढ़ौली , निपनियां मधुरापुर, धनकौल, बरौनी एक, फुलवरिया तीन एवं पिपरा दोदराज में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिस शिविर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने इस दौरान लाभुकों के बीच आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण भी किया। एसडीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे। ऐसे शिविरों के माध्यम से योजनाओं को धरातल पर उतारना और जरूरतमंदों तक उनका सीधा लाभ पहुँचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है,।निरीक्षण के दौरान श्री राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को जाना। उन्होंने सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शिविर में कोई भी लाभुक योजनाओं से वंचित न रह जाए और पूरी पारदर्शिता बरती जाए। विभिन्न शिविर के माध्यम से दलित समुदाय के लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं आवास ,राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य ,शिक्षा, मनरेगा, ई-श्रम कार्ड,जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु शिविर के माध्यम से आवेदन किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण, आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, आईसीडीएस के प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इमरोज़, सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार, शिविर प्रभारी संतोष कुमार, कनीय अभियंता पीएचईडी तेघड़ा, मुखिया नीरज प्रभाकर, चंद्रभूषण सिंह, पंकज सिंह राधे राधे, बरौनी 1 सी एच ओ भारती कुमारी, एएनएम अनुपमा कुमारी , राजकुमारी देवी,पंचायत सचिन किशोर प्रसाद, राजस्व कर्मचारी अमित मांझी,सहित अन्य अधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे।



