Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गढ़हरा स्काउट की टीम ने संरक्षा एवं सुरक्षा पर आधारित नुक्क्ड़ नाटक का किया मंचन ।

गढ़हरा स्काउट की टीम ने संरक्षा एवं सुरक्षा पर आधारित नुक्क्ड़ नाटक का किया मंचन । 


 बरौनी /बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट


मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद के निर्देश पर  ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाईड जिला संघ गरहारा के द्वारा बरौनी बछवाड़ा रेल खंड पर  गेट नंबर 07 स्पेसल पर संरक्षा एवं सुरक्षा पर आधारित नुक्क्ड़ नाटक का मंचन किया गया।अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार ताती एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी सोनपुर वीरपाल सिंह के नेतृत्व नाटक का मंचन  किया गया। वही नुक्कड़ नाटक का संचालन जिला स्काउट सचिव जीवानन्द मिश्र एवं संजय कुमार स्काउट मास्टर  ने किया। मौके पर नुक्क्ड़ नाटक का थीम था "जीवन है अनमोल" के माध्यम से आम राहगीरों को बताया जा रहा था कि कभी भी रेलवे समपार फाटक पार करें तो दाये एवं बाये देखे तभी गुमटी को पार करें, नही तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है ।मौके पर स्काउट कलाकारों में प्रांजल कुमार,सत्रुधन प्रसाद,सुलेखा कुमारी,नंदनी निशा,रूबी कुमारी,बबली कुमारी,मुन्नी शर्मा ,प्रियांशू कुमार,शुभम कुमार,अजय कुमार, सचिन कुमार,रोहित कुमार,चंदन कुमार,रौशन कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। कलाकारों ने बताया कि कोई बारात पार्टी गाड़ी में बैठ कर शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था और जबरदस्ती से गेट खुलवाया और पार करने लगा तभी कोई ट्रैन पार किया और दुर्घटना घट गई।और सभी लोग घायल हो गये तभी स्काउट के सदस्य आकर सभी को नजदीक के अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया।आप सभी से अनुरोध है कि कृपया रेलवे नियम का पालन करे।और अपने परिवार के साथ खुशाली की जिंदगी जिए। मौके पर संरक्षा सलाहकार ललन कुमार, गेट मैन अभय विश्वकर्मा  उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom