Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो पुलिस ढूंढ कर निकालेगी : डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद मंसूरचक के साठा से लूटी गई ई रिक्शा 50 घंटे के अंदर बरामद पुलिस ने किया लूट का मामले का उद्वेदन।

 अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो पुलिस ढूंढ कर निकालेगी : डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद मंसूरचक के साठा से लूटी गई ई रिक्शा 50 घंटे के अंदर बरामद पुलिस ने किया लूट का मामले का उद्वेदन। 


लूट में शामिल छह अपराधी एक देसी कट्टा तीन कारतूस एवं लूट में शामिल मोटरसाइकिल लूटी गई ई रिक्शा सहित चार और ई रिक्शा किया बरामद।

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ब्रह्मम स्थान के निकट से सीमावर्ती उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह की लूटी गई ई रिक्शा को पुलिस ने 50 घंटे के अंदर मझौल थाना क्षेत्र से किया बरामद। पीड़ित ई रिक्शा मलिक रामप्रीत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम दलसिंहसराय से साठा जाने के लिये ई-रिक्शा एक युवक ने  बुक कराया था दलसिंहसराय साठा जाने के क्रम में गोविंदपुर ब्रह्मस्थान के निकट ई रिक्शा में सवार युवक और पीछे से दो अन्य साथी मोटरसाइकिल सवार  वहां पहुंचकर हथियार के बल पर ई रिक्शा और मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गये। घटना की लिखित शिकायत मैंने मंसूरचक थाना में किया था। तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा इंस्पेक्टर ,मंसूरचक थानाध्यक्ष अमित कान्त, अजय कुमार, अनिल कुमार राजेंद्र तिवारी, कविता कुमारी आदि के नेतृत्व में टीम बनाकर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शुक्रवार की सुबह मझौल थाना क्षेत्र के कमला वार्ड संख्या एक से मदन चौधरी के पुत्र दिनेश चौधरी के घर से लूटी गई ई रिक्शा बरामद कर लिया एवं संदेह के आधार पर उसी गांव के नागेश्वर शाह का पुत्र कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया साथ ही लूटी गई ई रिक्शा एवं चार और ई रिक्शा भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर घटना में संलिपित सहयोगी बछवाड़ा थाना क्षेत्र कैदराबाद गांव निवासी पलटन शाह का पुत्र महेश कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र कृष्णा कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के खोकसा गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर महतो के पुत्र प्रधान कुमार एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पूर्वी निवासी अरविंद कुमार का पुत्र सौरव कुमार को एक देसी कट्टा तीन कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ही इस बाबत तेघड़ा डीएसपी ने मंसूरचक थाना परिसर में पीसी कर पत्रकारों  के समक्ष घटना का उदभेदन किया। उन्होंने कहा की अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो सभी पर नकेल शीघ्र ही कस दिये जायेगें। मंसूरचक पुलिस की सफलता पर मंसूरचक की जनता में हर्ष व्याप्त है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom