तेघड़ा नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार नहीं रुकी तो कम्युनिस्ट पार्टी चुप नहीं बैठेगा।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर
तेघड़ा /बेगूसराय दो साल पहले तेघड़ा को स्वर्ग बनाने का सपना दिखा कर जनता को ठगा गया, परंतु दो साल में ही तेघड़ा नरक बन गया। नाला बनाने के प्रस्ताव को दबाकर विकास की राशि को लूटने हेतु, फुटकर दुकानदारों को जबरन उजाड़ कर फेवर ब्लॉक बिछाया जा रहा है। फिर फेवर ब्लॉक को उखाड़ कर नाला बनाया जाएगा और फिर फेवर ब्लॉक लगा कर सरकारी राशि की लूट होगी। इस लूट की योजना को बंद करने और विगत दिनों हुए घोटाले और विकास कार्यों का हिसाब मांगने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आज प्रदर्शन के माध्यम से नगर कार्यालय पहुंचा ।उक्त बातें ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि तेघड़ा में भ्रष्ट पदाधिकारी को ठीक करने पुराना कई उदाहरण है। यदि आप हिसाब नहीं देंगे तो तेघड़ा की जनता हिसाब लेने का तरीका जानती है। इस अवसर पर आयोजित सभा को पार्टी के राज्य परिषद सदस्य चंद्र भूषण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि नल जल योजना फेल है और योजना की राशि की लूट हो चुकी है।कार्यपालक हिसाब दो वर्ना तेघड़ा के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अंचल सचिव परमानन्द सिंह ने जिला प्रशासन से मांग किया कि तेघड़ा नगर कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर अविलंब ठोस कार्रवाई हो,वर्ना तेघड़ा की जनता स्वयं कार्रवाई के लिए आगे बढ़ेगी। किसान सभा के जिला सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि कचरा प्रबंधन के लिए जनता से टैक्स वसूला जाता है। परन्तु सड़क किनारे कचरा फेंक कर गंदगी और तरह-तरह की बीमारियों को फैलाया जा रहा है। इस पर अविलंब रोक लगे। सभा को पूर्व प्रखंड प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, मणी भूषण सिंह, छात्र नेता मोहम्मद सिराज आदि ने संबोधित किया। पार्टी के जिला परिषद सदस्य पूर्व पार्षद सनातन सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यी प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक से मिलकर 15 सूत्री मांग पत्र नगर कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल को सौपा और मांग की गई कि अविलंब कार्रवाई हो वर्ना हम फिर जनता को लेकर आपका घेराव करेंगे और आपको कार्यालय से निकलने नहीं देंगे।प्रतिनिधि मंडल में सनातन सिंह के अलावा भूषण सिंह,परमानंद सिंह, रामचंद्र सिंह बड़कू,दीपक कुमार सिंह एवं अमरेन्द्र सिंह थे। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता नौजवान नेता दीपक कुमार सिंह ने की।



