Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News दो दिवसीय बेगूसराय जिला सत्संग का 36वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ। बरौनी सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट ।

 दो दिवसीय बेगूसराय जिला सत्संग का 36वां वार्षिक अधिवेशन प्रारंभ।


बरौनी सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट । 


जिला स्तरीय दो दिवसीय संतमत सत्संग का 36 वां जिला वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को बारो में शुरू हुआ। मौके पर स्वामी भागीरथ महाराज, स्वामी प्रमोद महाराज, स्वामी सत्य प्रकाश महाराज , स्वामी नरेशानंद महाराज सहित दर्जनों विद्वान संत पधार कर अपने प्रवचन दिए।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उचित शर्मा ने किया व मंच का संचालन जिला मंत्री गजेंद्र प्रसाद पोद्दार ने किया।मौके पर स्वामी भागीरथ महाराज ने कहा कि सत्संग आत्मा को जागृत करने का साधन है। सच्चे सत्संग से मनुष्य को आंतरिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। संत सद्गुरु का मार्गदर्शन सत्संग को पूर्णता प्रदान करता है। स्वामी प्रमोद महाराज ने कहा कि हम संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ जी महाराज के बताए मार्ग पर चलें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।साधु-महात्माओं एवं विद्वानों के द्वारा प्रवचन,भजन कीर्त्तन स्तुति-प्रार्थना, ग्रंथ पाठ आदि हुआ। व्यवस्थापक सुभाष चौधरी, दिलीप कुंवर, प्रमोद सिंह, दीपक साह, कोषाध्यक्ष सत्यानंद चौधरी,सूर्य नारायण शर्मा, संयोजक विभूतिभूषण सिंह, राजेंद्र प्रसाद साहू, विष्णु देव गुप्ता, रामाशीष यादव,मनोज साह,सुनील साह आदि के कुशल नेतृत्व जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom