Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मल्हीपुर बिंदटोली गांव में अगलगी की घटना में फूंस की पांच घर जली

 मल्हीपुर बिंदटोली गांव में अगलगी की घटना में फूंस की पांच घर जली


 बीहट बेगूसराय

बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में अगलगी की घटना के बाद आग बुझाते लोग

चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिंदटोली गांव में शनिवार की दोपहर  अचानक आग लग जाने से फूंस के पांच घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में रखे अनाज, बर्तन, जेवरात, कपड़ा, जमीन का कागजात समेत अन्य समाग्री जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के मुखिया रामाश्रय निषाद ने बताया कि अगलगी की घटना में राघो निषाद के अलावे उनके पुत्र पंकज निषाद, विकास निषाद व भाई माचो निषाद व सकलदेव निषाद के घर भी आग की चपेट में आ गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग की लपेटे इतनी तेज था कि घर से कुछ भी बाहर नहीं निकाल सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि राघो निषाद की घर जब लोगों ने जलते देखा तो वही बगल के घर में सो रही महिलाओं को जगाया तथा इसी जगह बंधे मवेशियों को अलग हटाया। जबकि घर के अन्य सदस्य गेंहू काटने के लिए गए थे। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया हालांकि सूचना पाकर बाद में बरौनी तथा एनटीपीसी से दमकल आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। इधर घटना स्थल बरौनी व मटिहानी प्रखंडì का सीमा क्षेत्र होने की वजह से बरौनी व मटिहानी ब्लॉक से कर्मचारी पहुंच अगलगी की घटना में हुए नुकसान का मूल्यांकन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom