दावते इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने लजीज व्यंजनों का उठाया लुफ्त
समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं हिंदू मुस्लिम वो भाईचारे का मिसाल कायम किया।
बरौनी / बेगूसराय / संवाददाता ।औरमज़ान की आखरी जुमा को नगर परिषद बरौनी वार्ड 10 पूर्व मुख्य मंजूर आलम के क्लीनिक परिसर में अलविदा जुमा को दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जदयू के पूर्व MLC सहित इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार शामिल हुए. पूर्व MLC ने इफ्तार में शामिल रोजेदारों को माह ए रमजान और ईद की मुबारकबाद देते परिवार व समाज में सुख शांति ,समृद्धि और भाईचारा की कामना की. इफ्तार में पंक्तिबद्ध बैठे रोजेदारो नें खजुर, फल सहित विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इस दौरान पूर्व MLC ने कहा कि किसी भी समुदाय के पर्व एवं त्योहार में आपसी सौहार्द का संदेश देना चाहिए, भारतीय संस्कृति व परंपरा सर्वधर्म समभाव का पूरक है. माह ए रमजान में इफ्तार का आयोजन कर सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया. इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा को बल मिलता है. रोजेदारों ने इफ्तार आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। . वहीं परिवार, समाज व देश में अमन चैन व शांति की कामना की. इफ्तार के दौरान कई हिंदू धर्म के लोगों के शामिल होने से स्थल पर रौनक बनी रही.। वही पूर्व मुखिया मंजूर आलम ने आए अतिथियों का स्वागत किया मौके पर सुबोध सिंह, संजय सिंह, मेराज अख्तर दाना, कैयूम आजाद, मोहम्मद लाल बाबू, सहित सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवी मौजूद थे।



