शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं आपसी भाईचारे का पर्व ईद और रामनवमी अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
तेघड़ा प्रखंड कार्यालय के अटल कलाम
भवन में 28 मार्च शुक्रवार को को ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम राकेश ने की। बैठक में ईद एवं रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल मनाने को लेकर चर्चा की गई। एसडीम राकेश कुमार ने कहा कि यह दोनों त्यौहार आपसी भाईचारा का पर्व है। शांति व्यवस्था के लिए सभी ईदगाहों व मस्जिदों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेंगे । उन्होंने लोगों से ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ईद के मौके पर शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा । लोग किसी भी प्रकार के अफवाह से दूर रहें।अगर लोगों को ईद मनाने में ईदगाह तक जाने वाले रास्ते में कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं समय रहते इसका समाधान निकाला जाएगा। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि सभी लोग ईद पर्व मिलजुल कर आपसी भाईचारे के माहौल में पर्व मनाएं। प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार, कनीय अभियंता मौके पर बीडीओ राकेश कुमार, तेघड़ा नगर विद्युत सहायक अभियंता अभिषेक रंजन, सहित पूरे अनुमंडल के विभागीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी आदि मौजूद थे।


