राजद नेताओं ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
सोमवार को बेगूसराय शहर के नीलकमल होटल के सभागार में बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सदस्यता अभियान समीक्षा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिले भर से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद के द्वारा सदस्यता अभियान में जो लक्ष्य दिया गया था वह लक्ष्य बेगूसराय पूरा करेगा। उपस्थित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर सजग है समय से पूर्व राज्य कार्यालय को सूची सुपुर्द कर दिया जाएगा। आए हुए पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता साथियों को होली एवं रमजान की हार्दिक बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा देश आज फिरंगियों के हाथ में चला गया है। आज इसे बचाने की जरूरत है।कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, मटिहानी विधानसभा संगठन प्रभारी त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू।चेरिया बरियारपुर विधानसभा संगठन प्रभारी संजय सुमन, बखरी विधानसभा संगठन प्रभारी हरे राम महतो, बछवारा विधानसभा संगठन प्रभारी मनोज कुमार यादव, बेगूसराय सदस्यता अभियान प्रभारी श्री बूटन साह, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला कोषाध्यक्ष बहादुर यादव ,महिला राजद प्रदेश महासचिव श्रीमती सावित्री कुशवाहा, महिला राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा परमार, महिला राजद जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता यादव,महानगर महिला राजद जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन पासवान, मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामानंद यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला प्रधान महासचिव सुबोध कुमार चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, प्रखंड अध्यक्ष सहजानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा ,प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, प्रभात सिंह मुखिया,बरौनी नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर अली,बिहट नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुखिया, राजन सहनी सरपंच,छात्र जिला अध्यक्ष रवि यादव, जिला सचिव प्रभु यादव, जिला सचिव सरस्वती चंद ठाकुर आदि मौजूद थे



