Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak पुरुष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए अतुल रोहित।

 पुरुष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए अतुल रोहित। 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

द टाइगर इवेंट के डायरेक्टर केशरी टाइगर और केंद्रीय मानवाधिकार बिहार सेक्रेटरी रिपु जी के नेतृत्व में पुरुस्कृत प्रतिभा सम्मान 2025" के अवसर पर वत्स सेवा के सक्रिय सदस्य अतुल रोहित को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिभा,लगन ,संघर्ष मेहनत और जुनून के के साथ समाज में बेहतर काम करने के लिए दिया गया। सम्मान पाकर अतुल रोहित ने कहा कि इस सम्मान के लिए द टाइगर इवेंट और केंद्रीय मानवधिकार की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ। यह सम्मान मेरे लिए एक अत्यंत गर्व का विषय है और मुझे यह सशक्त करने का एक अवसर भी प्रदान करता है। मैं इस पुरस्कार को केवल अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों के रूप में नहीं देखता, बल्कि यह वत्स सेवा समिति के प्रति मेरे योगदान और लोगों की सेवा में निरंतर काम करने की प्रेरणा का प्रतीक है। यह सम्मान मेरे साथ-साथ उन सभी लोगों का भी है, जो मेरे टीम जुड़े हुए हैं और जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूँ, जिनकी मेहनत और लगन के बिना यह संभव नहीं होता। इस पुरस्कार से मुझे आगे और बेहतर काम करने की ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। मैं हमेशा समाज की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लेता हूँ। इस अवसर पर मैं उन सभी व्यक्तियों को भी धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हम सभी का सामूहिक प्रयास ही समाज में बदलाव लाने में सक्षम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom