कानू विकास संघ का जिला स्तरीय बैठक।
बरौनी । सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट
कानू विकास संघ का जिला स्तरीय बैठक बरौनी प्रखंड के असुरारी में विकास साह के दरवाजे पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कानू संघ के कप्तान बूटन साह ने किया। अध्यक्षीय भाषण में श्री साह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कानू जाति का उम्मीदवार होना चाहिए। कानू का राजनीतिक मंच हो। वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के प्रभारी सचिव कुंदन कुमार ने कहा अति पिछड़ा वर्ग में कानून की आबादी बिहार में करीब 30 लाख है इसलिए विधानसभा में 7 से 8 सीट होनी चाहिए ।उन्होंने कहा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में अधिकार रैली पर विचार विमर्श किया जा रहा है। बैठक के दौरान मझौल स्थित शहीद नित्यानंद साह के अनावरण हेतु पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आमंत्रण करने पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य राम सोगरथ साह सुनील साह दीपक साह इंद्रमनी साह ध्रुव साह राजकुमार साह रामबरन साह परमेश्वर साह सहित जिले के विभिन्न प्रखंड से कानू संघ के वरिष्ट पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।



