अलविदा जुमे पर पपरौर में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पपरौर मस्जिद के पास शुक्रवार की संध्या रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में सैकड़ो हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया।मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जिला युवा अध्यक्ष मोहम्मद ओजैर ने रमजान के इस पाक महीने में सभी रोजेदार भाइयों को रमजान की बधाई देते हुए कहा कि रमजान एक पाक महीना है और मान्यता है इस महीने की जाने वाली हर दुआ कुबूल होती है। उनके ओर से हर वर्ष रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय मुखिया अरविंद एवं देवना के मुखिया मासूम खान ने बताया कि रमजान का महीना मुस्लिम भाइयों के लिए महत्वपूर्ण होता है जहां एक माह तक रोजेदार मुस्लिम भाई रोजा रखते हैं ।इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाया। मौके पर दर्शन चौधरी ,मोहम्मद जहाँगीर, मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद शहजाद आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


