Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के छपकी गांव निवासी स्व० मंगल महतो जी के सुपुत्र रामरतन महतो जी की श्रद्धांजली समारोह आयोजित की गई।

 बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के छपकी गांव निवासी स्व० मंगल महतो जी  के सुपुत्र रामरतन महतो जी की श्रद्धांजली समारोह आयोजित की गई।


जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक शिव कुमार महतो ने किया तथा मंच संचालन शिक्षक बालेश्वर महतो ने किया। मुख्य अतिथि अतिपिछडा संघर्ष मोर्चा के कार्य ० राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने स्व० मंगल महतो जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि जिसकी कृति जीवित है  मरकर भी अमर रहता है। बगैर कृति का जिन्दा मनुष्य भी मुर्दा के समान है। 

तथा 09 अप्रैल 2025 को बिहार की राजधानी पटना  के मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित अतिपिछडा हुंकार महारैली को सफल बनाने हेतू आने का आमंत्रण दिया। विशिष्ट अतिथिगण में शोषित समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल, बामसेफ के मुस्लिम मोर्चा के जिला प्रभारी मों० जाबिर हुसैन, बामसेफ के प्रदेश प्रचारक बनवारी पासवान, वैश्य जागरण मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष डा० केशव गांधी, प्रदेश प्रवक्ता ई० आर्यन कुमार, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, रणवीर कुमार शैलेष, रवीन्द्र कुमार वर्मा आदि नेताओ ने तैलचित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।  स्व० रामरतन महतो जी के तीनो सुपुत्रों यथा श्याम देव महतो, डा० विजय कुमार कुशवाहा, हरेराम महतों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom