Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कार्बाइन के साथ युवक़ का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस ने लिया संज्ञान।

कार्बाइन के साथ युवक़ का वीडियो हुआ वायरल,पुलिस ने लिया संज्ञान।

बिहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 राजबारा निवासी चंद्रभूषण पासवान के घर छापामारी कर उनके पुत्र पीयूष कुमार उर्फ चुलबुल को करवाईन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता रामाधार साहनी के साथ मुकेश कुमार की रिपोर्ट।

 गढ़हारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा निवासी एक युवक को गढहारा थाना अध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी के नेतृत्व में वायरल वीडियो के आधार पर छापा मारकर कार्बाइन सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। हथियार लिए वीडियो वायरल हुआ था। जिसे जांचो उपरांत छापामारी की गई। इस   वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाऐ कर रहे हैं। इस घटना को तत्क्षण संज्ञान में लेते हुए गढ़हारा थाना की पुलिस ने बिहट नगर परिषद वार्ड संख्या 3 राजवाड़ा  निवासी चंद्रभूषण पासवान के घर छापेमारी की गई। और उनके पुत्र को कार्रवाईन सहित अभियुक्त पीयूष कुमार उर्फ चुलबुल को पुलिस हिरासत में लेकर संघन पूछताछ कर रही है। इस संबंध में गढ़हरा थाना अध्यक्ष सुमंत चौधरी ने बताया कि मामला प्रतिबंधित हथियार से जुड़ा है। लेकिन यह हथियार राजवाड़ा में इस युवक के पास कहां से और किस परिस्थिति में उसके हाथ आयी है। इनको कौन-कौन से और सहयोगी हैं। इनका तार कहां से जुड़ा हुआ है। क्या हथियार बंद इस पंचायत में और भी शातिर लोग है। क्योंकि इस बड़े हथियार को रखकर कौन सा कार्य करते हैं।, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में कांड संख्या दर्ज कर अनुसंधान किये जा रही है। गिरफ्तारी उपरांत क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही है? कहीं यह लड़का किसी  बड़े गैंग का सहयोगी तो नहीं?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom