सड़क पर उजाला बालू से राहगीर परेशान। सड़क पर लगातार तीन स्पीड ब्रेकर होने से मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना होता रहता है।
सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार बीहट । बेगूसराय।
फुलवरिया थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने अवध तिरहुत रोड पर उजला बालू की परत सड़क पर 4 इंची जमा हुआ है। फुलवरिया बाजार की ओर जाने वाली मोटरसाइकिल सवार एक्सीडेंट होता रहता है। पैदल चलना भी बहुत मुश्किल हो गया है। गाड़ी जाने के बाद बालू का धूलकण आंखों नाक में पड़ता है । जबकि जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण का आवागमन होते रहता है।मालूम हो की पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने सड़क पर लगातार 3 स्पीड ब्रेकर होने के कारण रात में भी अचानक मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल होते रहता है । जिसके कारण भयंकर दुर्घटना भी हो सकता है।



