Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का संदेश देती है: सियाराम प्रसाद,

 होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का संदेश देती है: सियाराम प्रसाद, 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा में धूमधाम से होली मिलन महोत्सव मनाया गया।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा /बेगूसराय

13 मार्च गुरुवार को स्वयंसेवक संघ स्वामी विवेकानंद प्रभात शाखा द्वारा शिशु विद्या मंदिर तेघड़ा में


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संघ कार्यकर्ताओं ने फूलों के साथ अबीर और गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम में भगवा ध्वज के नीचे सभी ने देशभक्ति का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से संघ प्रार्थना की। ढोलक, मंजीरो, चिमटों की थाप पर फाग गीतों आज ब्रज में होली रे रसिया, होली खेले रघुबीरा, रंग बरसे भीगे आदि गीतों पर स्वयंसेवक देर तक झूमते रहे।


वहीं स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। तेघड़ा नगर के शाखा संचालक सियाराम प्रसाद ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए।


होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देती है। नगर कार्यवाहक उमेश रजक  ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। शिशु विद्या मंदिर के प्रचार जी मिथिलेश जीने कहा कि रंगों का त्यौहार है, होली मिलजुल कर मनाएं, खुशियां बांटे नशा से दूर रहे जीवन के इस अनमोल पल को आपसी भाई चारा के साथ मनाए। इस अवसर बौद्धिक प्रमुख अरविंद झा, सुरेंद्र महतो, मनोज कुमार, मनजीत मिश्रा, प्रेम नारायण के अलावे अन्य लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom