रात गांव भगवानपुर सिकंदर में जन सुराज ने चलाया जागरूकता अभियान
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
जन सुराज के विभिन्न मूल मित्रों एवं पांच तरह के मौलिक सुविधाओं में युवाओं का पलायन बंद करने ,बुजुर्गों को 2000 पेंशन ,महिलाओं को सस्ता ऋण, बच्चों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा एवं किसानों को खेती से बेहतर कमाई जैसे संदेश को लेकर मंगलवार को तेघड़ा अंतर्गत रात गांव पंचायत के वार्ड संख्या 13 रात गांव भगवानपुर सिकंदर में उप मुखिया मोहम्मद इब्राईल के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान के तहत वार्ड सभा का आयोजन किया गया । अपने संबोधन में उप मुखिया सह पार्टी के संस्थापक सदस्य मोहम्मद इब्राईल ने कहा कि सूत्रधार प्रशांत किशोर के बिहार की व्यवस्था परिवर्तन अभियान में लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है।यह देश की पहली ऐसी पार्टी बना जो बनने के पहले दिन एक करोड़ सदस्य इस अभियान को मिला। यह पार्टी किसी जाति, परिवार या समुदाय विशेष की नहीं है इसे बिहार के लोग मिलकर बनाया है। इसके लिए हम सभी को जन सुराज की नीतियों पर चलना होगा। उन्होंने बताया कि बिहार की व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीतिक पार्टी विकल्प के रूप रूप में खड़ा है।और 2025 उन्होंने शिक्षा, रोजगार , चिकित्सा देखभाल के लिए लोगों की पलायन की आवश्यकता को कम करने के लिए व्यापक विकास को आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। टीम लीडर अविनाश कुमार ने कहा कि जन सुराराज पार्टी 2025 में प्रस्तावित विधानसभा की चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की। योजना बना रही है। उन्होंने कहा की आधी आबादी यानी 6 करोड़ वोटरों का विश्वास जन स्वराज के साथ है। जो चुनाव के बाद बिहार की तस्वीर कुछ और होगी।उपस्थित सदस्यों ने जैन स्वराज की परिकल्पना को हर घर तक ले जाने एवं अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर मोहम्मद अरमान, मोहम्मद हुसैन के अलावे स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी रही



