Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak ज्योतिषाचार्यो ने कहा स्थानीय पंचांग,शास्त्रों का हो सम्मान, शास्त्र सम्मत मनावें पर्व त्योहार

 15 मार्च 2025 को होगी होली

बीहट बेगूसराय

ज्योतिषाचार्यो ने कहा स्थानीय पंचांग,शास्त्रों का हो सम्मान, शास्त्र सम्मत मनावें पर्व त्योहार

13 मार्च को रात्रि में होलिका दहन एव 15 मार्च को होली उत्सव मनाये जाने को लेकर जिले के विद्वान पंडित एव ज्योतिषाचार्यो ने अपनी सम्मति व्यक्त की है।

ज्योतिषाचार्य अविनाश शास्त्री ने कहा कि 13 मार्च 2025 बुधवार को चतुर्दशी तिथि 10 दंड 13 पल अर्थात दिन के 10 बजकर 11 बजे तक है इसके बाद पूर्णिमासी तिथि का प्रवेश होगा।

 रात्रि 10 बजकर 47 मिंट तक भद्रा है और भद्रा में होलिका दाह वर्जित है इसलिए 13 मार्च 2025 को रात्रि 10 बजकर 47 मिंट के बाद होलिका दहन शुभ एवं शास्त्र सम्मत उचित है।


  14 मार्च 2025 को सूर्योदय कालिक पूर्णिमासी है।पूर्णिमासी तिथि सूर्योदय के पश्चात 11 बजकर 12 मिंट तक रहेगा इसके बाद प्रतिपदा तिथि का प्रवेश होगा। पूर्णिमासी में होली उत्सव मनाना वर्जित है इसलिए 14 मार्च 2025 को होलिकोत्सव शास्त्र सम्मत उचित नही है।

  15 मार्च 2025 को उदयकलिक प्रतिपदा तिथि है जोकि सूर्योदय के पश्चात 17 दंड 16 पल अर्थात दिन के 12 बजकर 29 मिंट तक रहेगा।होलिकोत्सव चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उदयकलिक में ही मनाया जाता है ।

अतः 15 मार्च 2025 शनिवार को होली उत्सव मनाना शास्त्र सम्मत उचित है।

  निपनिया के पंडित जटाशंकर झा,महारथपुर के पंडित सोमेश ठाकुर,आधारपुर के पंडित गणेश तिवारी,बरौनी के वैदिक चंदन ठाकुर,सिमरिया के पंडित शम्भू नाथ झा,रानी के पंडित अनिल झा,पिधौली के पंडित वासुकी जी आदि विद्वान पंडितों ने एक मत होकर कहा कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पंचांग का निर्णय सत्य है और 15 मार्च को ही होली कक उत्सव मनाया जाना चाहिए।

साथ ही विद्वानों ने आम लोगो से आग्रह किया कि पंचांग के निर्णय एव शास्त्र के निर्णयों के सम्मान होना चाहिए यह हमारे कल्याण का कारक होता है।

      *आचार्य अविनाश शास्त्री*

फलित ज्योतिषाचार्य सह माध्यमिक शिक्षक

शोकहरा-02,कलमबाग,बरौनी नगर परिषद, बेगूसराय, बिहार-851112


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom