Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कार्यक्रम में वैश्य जागरण मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतो

 बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के शोकहरा दो पंचायत के राजेन्द्र रोड निवासी अवकाश प्राप्त पोस्ट मास्टर राजेन्द्र गुप्ता जी के सुपुत्र वैश्य नेता सह जनसंघ कालीन नेता धीरेन्द्र गुप्ता जी की श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।


जिसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार ने किया तथा मंच संचालन हेमंत कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में वैश्य जागरण मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतो, तेघडा के पूर्व विधायक ललन कुमार, भाजपा के बेगूसराय जिला के प्रथम जिलाध्यक्ष प्रो० अमरेंद्र शांडिल्य, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष के डी झा, बेगूसराय सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर, अवकाश प्राप्त आरक्षी उपाधीक्षक सुनील कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, अर्जुन पोद्दार, मिथिलेश पोद्दार, रामविलास पोद्दार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुदामा कुमार ,डा० केशव गांधी  हर्ष राज पोद्दार शांडिल्य आदि नेताओ ने सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा स्व० धीरेन्द्र गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डाला। डा० आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का घोर अभाव है। जो आज पार्टी में सम्मिलित होता है और विधायक सांसद का टिकट खोजना शुरू कर देता है, छह महीना होते होते चंदा मांगना शुरू कर देता है, थाना प्रखण्ड का दलाली और राजनीतिक दल का भडुआगिरि और कहरियागिरि करना शुरू कर देता है। पुलिस और अपराधी के चौखट का रखैल बनकर रह जाता है। थाना के चौकीदार और गांव के लफुआ के सामने भी गिड़गिड़ाता रहता है। सम्पूर्ण प्रदेश में राजा अर्थात मुख्यमंत्री बनने वाला शूरवीर दूर दूर तक दिखाई नहीं पडता है। जो भी दिखाई पडता है दलाली, दोगलापनी, भडुआगिरि और कहरियागिरि करके विधायक सांसद बनना चाहता है। प्रदेश वीरविहीन हो चुका है, पालकी में बैठने वाला कोई दुल्हा दिखाई नहीं पड्ता है, जहां तक नजर जाती है पालकी ढोनेवाला कहरिया दिखाई पडता है, जो बिहार के लिए बहुत बड़ी दुर्भाग्य की बात है। स्व० धीरेन्द्र गुप्ता जी के परिवार के लोगों बेगूसराय जिला भर से आए हुए वैश्य तथा भाजपा नेताओ का यथोचित सम्मान करते हुए विदा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom