Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वैदिक नव वर्ष एवं आर्य समाज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया*

 *वैदिक नव वर्ष एवं आर्य समाज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया* 


 बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

*नव वर्ष के उपलक्ष में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति एवं स्थानीय स्कूलों में इंटर टॉप लाने वाले बच्चों को भी किया गया सम्मानित।

नव वर्ष (चैत शुक्ल प्रतिपदा 2082, सृष्टि संवत् 1960853126 ) एवं आर्य समाज के 151वां स्थापना दिवस के अभेदानंद आश्रम, आर्य समाज मंदिर बारो में समारोह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी श्री शिवजी आर्य एवं श्री फुलेना आर्य, योग शिक्षक धर्मेंद्र  आर्य एवं निभा आर्या, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अशोक गुप्ता एवं डॉ रंजना सिन्हा एवं स्थानीय स्कूलों में इंटर में टॉप लाने वाले बच्चों को मुक्तेश्वर वर्मा एवं रंजीत कुमार सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया समारोह के प्रारंभ देवयज्ञ के साथ किया गया जिसके मुख्य यजमान प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अशोक गुप्त, एवं उनकी धर्मपत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजना सिन्हा बने, हरियाणा करनाल से पधारे स्वामी दयानंद 'विदेह' जी ने नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही परमात्मा ने अग्नि , वायु , आदित्य व अंगिरा इन चार ऋषियों को समस्त ज्ञान-विज्ञान का मूल रुप में संदेश क्रमशः ऋग्वेद , यजुर्वेद , सामवेद व अथर्ववेद के रूप में दिया था । इस कारण इसे वेद संवत् भी कहते हैं । आज ही के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त कर वैदिक धर्म की ध्वजा फहराई थी ( महर्षि वाल्मीकि रामायण ),आज से ही कलि संवत् तथा विक्रम , शक एवं युधिष्ठिर संवत् भी प्रारंभ होता है , आज ही के शुभ दिन विश्ववन्द्य अद्वितीय वेद द्रष्टा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने संसार में सत्य वेद धर्म के माध्यम से सबके कल्याणार्थ " आर्य समाज " की स्थापना की थी । इस मौके पर जिला प्रधान श्री शिव जी आर्य, आचार्य अरुण प्रकाश आर्य, आचार्य राघवेंद्र आर्य, आचार्य भूपेंद्र आर्य, रवींद्रनाथ आर्य, डॉ सुधीर पासवान, रामदेव आर्य, सुधीर आर्य ,रजनीश आर्य, राजन आर्य, राजेंद्र आर्य, राम प्रवेश आर्य विश्वनाथ राय सहित बड़े संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom