दो चोरों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया
सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय
बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली निवासी जुबेर आलम की पत्नी सुरैया प्रवीण ने बरौनी थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण सुनील शर्मा का पुत्र छोटू कुमार एवं मो० मुश्ताक खान का पुत्र मो० अफजल खान उर्फ रिजवी द्वारा रात्रि के करीब 12:00 बजे मेरे घर की मोटर को खोलकर घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और भाग निकला्। पीड़ित ने बताया की खरखराहट की आवाज सुनकर जब मैं अपना दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो बाहर से दरवाजा बंद पाया। खिड़की से देखने पर उक्त दोनों चोरों को मोटर ले जाते हुए देखा। मेरे द्वारा शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग दौड़ कर आए और मेरे घर के दरवाजे को बाहर से खोला। तब तक दोनों चोर मोटर लेकर भाग निकले। जिसकी सूचना सुरैया प्रवीण द्वारा लिखित रूप में बरौनी थाना में दी गई। पुलिस ने आवेदन मिलते ही थाना कांड संख्या-55/24 दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय के माध्यम से मंडल कारा ( जेल )भेज दिया )


