थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
सच आज तक।बछवारा से संवाददाता पंकज साहनी की खास रिपोर्ट
बछवारा थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विवेक भारती ने किया इस दौरान बछवाड़ा c o प्रीतम गौतम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारो के साथ मनाने का अपील किया थाना प्रभारी ने होली त्यौहार के दौरान सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी मौके पर शैलेंद्र शर्मा त्यागी, मुखिया रामदेव साहनी, मुखिया राकेश कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मुखिया गीता देवी, सरपंच हरे राम निराला, पंचायत समिति सिकंदर, पूर्व मुखिया भोला शर्मा, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय, श्याम प्रसाद, जीवू सिंह , सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया इस मौके पर दर्जनों समाजसेवी उपस्थित थे


