बिहार के किसानों का घी और मिठाई भेजा गया विदेश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की इसकी शुरुआत सुधा के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट अब लोकल से हुआ ग्लोबल
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बिहार का सुधा अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना दूध और मिठाई बेचेगा। 7 मार्च शुक्रवार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अणे मार्ग से इसकी शुरुआत की गई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब बिहार से पहली बार दूध से बने उत्पाद का निर्यात किया गया ।
बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड सुधा के एमडी राजकुमार ने बताया की 5 टन घी और 5 टन गुलाब जामुन के साथ-साथ 500 किलो मखाना आज अमेरिका और कनाडा भेजा जा रहा है। अमेरिका भेजने के लिए सभी उत्पादों को नालंदा, बरौनी और सीतामढ़ी के सुधार डेयरी प्लांट में बनाया गया।
नालंदा प्लांट से घी, बरौनी प्लांट से गुलाब जामुन और सीतामढ़ी प्लांट से सोन पापड़ी के साथ बालूशाही भेजी गई। पशु और मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने बताया कि अमेरिका और कनाडा को खाद्य पदार्थ के निर्यात से पहले कई मानकों पर उत्पाद का परीक्षण किया गया। सुधा उत्पादों के निर्यात सर्टिफिकेट के लिए एक्सपोर्ट काउंसलिंग ऑफ इंडिया को आवेदन किया गया था। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मानकों के अनुसार सभी प्रोडक्ट को तैयार किया गया।
इसकी निगरानी कंम्फेड स्तर से की गई। बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। बरौनी डेरी में रोजाना 6 लाख लाख लीटर से ज्यादा दूध एकत्रित होता है इसे पूर्वी भारत की सबसे बड़ी डेयरी माना जाता है। यहां पटना, खगड़िया ,लखीसराय और बेगूसराय से 2500 सेंटर से लगभग 1 लाख से ज्यादा किसान जुड़े हुए हें। किसानों से दूध एकत्रित कर मिल्क प्रोडक्ट में पेड़ा, पनीर ,घी, दही , सदा दही, लस्सी, सुधा स्पेशल, बटर, रसगुल्ला ,गुलाब जामुन ,बालूशाही, कुलशीप उत्पाद तैयार किया जाता है। इस दूध को झारखंड ,असम ,बंगाल और उत्तर प्रदेश तक इन राज्यों में 21000 लीटर दूध टैंक के माध्यम से भेजा जाता है।






