Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मैट्रिक परीक्षा में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के बच्चों ने लहराया परचम ।

 मैट्रिक परीक्षा में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के बच्चों ने लहराया परचम ।


सच आज तक न्यूज संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


बिहार दसवीं बोर्ड का परीक्षा फल प्रकाशित होते ही प्रखंड क्षेत्र में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है । सुबह से ही बच्चे परीक्षा फल प्रकाशित होने का इंतजार कर रहे थे । परीक्षा फल प्रकाशित होते ही बाजार के विभिन्न साइबर कैफे पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की काफी भीड़ देखी गई । वहीं कई बच्चे अपने मोबाइल पर भी परीक्षा फल देखकर खुशी का इजहार कर रहे थे । तेघड़ा के राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद ने बिहार बोर्ड दसवीं के परीक्षा में सफल सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया ।


उन्होंने कहा राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में अध्यनरत मो सऊद आलम के पुत्र मो शमशेर 468 अंक लाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया वहीं इसी विद्यालय की पप्पू दास की पुत्री मनीषा कुमारी ने 450 अंक लाई व बबलू राय की पुत्री सिद्धि कुमारी ने 442 अंक प्राप्त की । पकठौल पंचायत के शिक्षक मंजेश कुमार ने बताया आलापुर निवासी शिवकुमार महतो के पुत्र रूपेश कुमार ने 453 अंक प्राप्त किया । गेंनहरपुर निवासी राजेश पंडित की पुत्री श्वेता कुमारी ने 433 अंक प्राप्त किया ।

पकठौल निवासी अर्जुन शर्मा के पुत्र अभय कुमार ने 430 अंक प्राप्त किया । अंबा निवासी सुबोध सिंह के पुत्र ऋषु राज ने 391 अंक प्राप्त किया । गौरा दो पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत शशिकांत राय का पुत्र नीतीश कुमार 407 अंक लाया । मुकेश राय का पुत्र हिमांशु कुमार 405 अंक लाया ।

धर्मवीर राय का पुत्र मनमोहन कुमार 404 अंक लाया । वही तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 16 निवासी स्वर्गीय सूर्य नारायण पोद्दार की प्रपौत्री और विक्की पोद्दार की पुत्री भावना कुमारी ने 447 अंक लाकर अपने परिवार सहित गांव का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद, गौरा 2 के पूर्व  उप मुखिया गिरीश कुमार राय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा 2 के प्रधानाध्यापक मोहम्मद कफिल अख्तर ने अपने विद्यालय के छात्र-छात्रा  सहित प्रखंड के वैसे से सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया है जिन्होंने अपने मेहनत एवं लगन के बल पर बेहतर अंक हासिल करने में कामयाब हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom