Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News चैती नवरात्रा के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू:

 चैती नवरात्रा के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू: 

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मिट जाते हैं जीवन के सारे पाप, 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बाजितपुर पीढ़ौली  कालीचरण संकट मोचन चौक अवस्थित दुर्गा स्थान के प्रांगण में चैती नवरात्रा के प्रथम दिन रविवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक श्री कैलाश जी महाराज सहित स्थानीय महिलाएं पुरुषों व बच्चों ने शामिल होकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। 

 *कथा का ज्ञान प्राप्त करने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है*

कथावाचक श्री कैलाश जी महाराज ने कहा कि जिस गांव पंचायत में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है उसके कान-कान में पवित्रता आ जाती है। जहां तक कथा के ज्ञान के प्रसार की आवाज जाती है वहां का वातावरण पूरी तरह से भक्ति में हो जाता है। 

वही जो लोग इन कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। कथा के ज्ञान से इंसान के मन को शांति मिलती है और मन में पैदा होने वाले दूषित विचारों का अंत हो जाता है । उन्होंने  कहा कि जन्म-जन्मांतर एवं युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है। भागवत कथा उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत कथा को वेदों का सार कहा गया है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा  का बखान किया। वही आधारपुर ठाकुरबाड़ी के महंत गोपाल दास जी महाराज ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से सभी बंधन कट जाते हें हमें अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं का अनुसरण करते हुए प्रभु के नाम के श्रवण चिंतन और मनन अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है । संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामीण के सहयोग से किया जा रहा है। जो प्रत्येक दिन संध्या 6:00 से रात्रि 10:00 तक आयोजित होगी जिसका समापन 5 अप्रैल 2025 को होगा। मौके पर स्थानीय मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सरोज पासवान आदि ने महाराज का सम्मान किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom