Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News यमुना भगत स्टेडियम का विधायक ने किया निरीक्षण।

 यमुना भगत स्टेडियम का विधायक ने किया निरीक्षण। 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर

एक बार फिर खेल जगत में राष्ट्रीय पहचान कायम करने की दिशा में बेगूसराय का बरौनी यमुना भगत स्टेडियम अग्रसर है। आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 की तैयारी जोड़ो पर चल रहा है। 4 मई  से 15 मई तक आयोजित होने वाले इस बड़े खेल आयोजन को लेकर तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने रविवार को अपने टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्था की समीक्षा की।खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधा, आवास, भोजन, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से समीक्षा की। बरौनी खेल गांव के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत यमुना भगत स्टेडियम में बालक वर्ग का फुटबॉल गेम्स आयोजित होना है जिसकी तैयारी जोड़ों पर है। उन्होंने विधायक से स्टेडियम के शेष भाग में गैलरी निर्माण के अनुशंसा का अनुरोध किया 

जिस पर विधायक ने भरोसा दिलाया कि अनुशंसा कर दिया गया है और कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और समय से पहले पूर्ण भी हो जाएगा। मौके पर विधायक के निजी आप्त सचिव हरे राम सिंह, रामेश्वर भवन स्मारक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार, सरपंच अरविंद सिंह, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामाधार सिंह ,पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom