वीर भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु कि आज 94वीं शहादत दिवस मनाई गई
सच आज तक अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
आज दिनांक 23 मार्च 2025 को शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के द्वारा शहीद स्थल तेढी नाथ मंदिर के समीप शहीद स्थल पर वीर भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु की 94वीं शहादत दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीर भगत सिंह का जन्म लायनपुर पंजाब में हुआ था।उनका जन्म 27 सितंबर 1960 ईस्वी में हुआ था। पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्धान्ति था। देश को ऐसे ही अपना तन मन धन लुटाने वाले देशभक्त की जरूरत है। आज भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी गई थी।उनको सत सत नमन । इस अवसर पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह शक्तिशाली ब्रिटेन सरकार का ताहर का मुकाबला जिस साहस और संकल्प के साथ किया आज उनके कारनामों का नए सततितयो को बनाने की जरूरत है। ऐसे महान क्रांतिकारियों को शत-शत नमन। इस अवसर पर उमेश राय वार्ड पार्षद ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु को शत-शत नमन। इस अवसर पर डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि शहीदों को देश पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बन गया है। उन के आतंक से मानवता मरती जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के वीर भगत सिंह राजगुरु ,सुखदेव अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। इस अवसर पर पुष्कर प्रसाद सिंह ने कहा कि वह अंग्रेजों के आंखों के कांटे हो गए थे। उनके साहस और दृढ़ संकल्प और बलिदान की कहानी आज भी जीवित है। ऐसे महान क्रांतिकारी को शत-शत नमन। इस अवसर पर रवि पोद्दार गांधी जन सौराज पार्टी के नगर अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों को शत-शत नमन। इस अवसर पर राजेंद्र महतो जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष,अरविन्द पासवान,उपेंद्र रॉय,अर्जुन राय,नाथो साह,मनोज कुमार ,पवन कुमार शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिजवान,राजा कुमार एवं अनेकों ने वीर सपूतों की शहिद सथल पर माल्यार्पण की।


