बेगूसराय के मटिहानी थाना से दरोगा ने ही चोरी कर लिया कमांडर जीप
चोरी करवाने वाले दरोगा सहित चार गिरफ्तार ,एसपी ने दरोगा सुजीत कुमार को किया निलंबित
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय जिले में पुलिस ही चोर बनकर थाना से कमांडर जीप गायब कर दिया। जनता के बीच पुलिस की जो गलत छवि की चर्चा होती है आज सत्य साबित हो गया है। मामला बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना का है। मटिहानी थाना में पदस्थापित दरोगा ने ही साजिश रचकर बरामद कमांडर जीप थाना से चोरी कर लिया। इस मामले में मटिहानी थाने के तत्कालीन मालखाना प्रभारी पु.अ.नि. सुजीत कुमार के द्वारा दिनांक-15.02.2025
की रात्रि में योजनानुसार कांड में जप्त प्रदर्श (कमांडर जीप) को अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर प्रदर्श की चोरी करवाते हुये बदल देने के आरोप में पुलिस टीम के द्वारा उनके अन्य 03 सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय के एसपी मनीष ने रविवार को बताया कि दिनांक 28.02.2025 को मटिहानी थानाध्यक्ष अपने थाने परिसर में भ्रमण के दौरान देखे की थाना परिसर में एक कांड का प्रदर्श (कमांडर जीप) जो देखने में काफी पुराना एवं बदला हुआ लग रहा है को संदेह होने पर थाने का सीसीटीवी फुटेज को दिखवाया गया तो पाया गया की उक्त प्रदर्श को दिनांक-15.02.2025 की रात्रि में समय करीब 11:45 बजे तत्कालीन मालखाना प्रभारी मटिहानी थाना के द्वारा प्रदर्श को 03 सहयोगियों के साथ गाड़ी को थाने से बाहर ले जाया गया तथा एक पुराना गाड़ी को लाकर थाने में उसी स्थान पर लगा दिया गया। तत्पश्चात मटिहानी थानाध्यक्ष के द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुये सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुये प्रदर्श की चोरी करने एवं बदल देने के मामलें में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. सुजीत कुमार (तत्कालीन मालखाना प्रभारी मटिहानी थाना) एवं अमित कुमार उर्फ गोनू पिता-विश्वनाथ सिंह, मुकुंद कुमार सिंह उर्फ कारी पिता-महेन्द्र प्रसाद सिंह दोनों ग्राम -मटिहानी वार्ड नंबर-10 थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय एवं मो. जाकीर पिता-स्वर्गीय मो. हरीफ ग्राम-सैदपुर वार्ड नंबर-14 थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय को पकड़ा गया तथा पूछताछ करते हुये सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय के एसपी मनीष ने घटित घटना को गंभीरता से लेते हुये मटिहानी थाने के तात्कालीन मालखाना प्रभारी पु.अ.नि. सुजीत कुमार को निलंबित करते हुये विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है। एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 बेगूसराय भास्कर रंजन के नेतृत्व में घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुये चोरी के प्रदर्श की बरामदगी करने एवं अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी करते हुऐ विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में मटिहानी थाना कांड संख्या-37/25 दिनांक-01.03.25 धारा-303 (2)/316(2)/316(5) /318(4)/336(3)/61 (2)/238 (9) बीएनएस दर्ज किया गया है।


