पंचतत्व में विलीन हुई फूल कुमारी देवी ,प्रधानाध्यापक पुत्र पंकज ने नम आंखों से दी मुखाग्नि
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 1 हरिहरपुर निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक सह पेंशनर समाज के पूर्व अनुमंडल सचिव राम बदन महतो
की धर्मपत्नी व मंसुर चक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अनुमंडल सचिव पंकज कुमार की माता जी स्मृति शेष फूल कुमारी देवी का निधन 2 फरवरी रविवार की रात्रि उनके हरिहरपुर स्थित आवास पर हो गया वे लगभग 80 वर्ष की थी
। लंबे समय से वे बीमार चल रही थी।जिनका इलाज चल रहा था। रविवार की रात्रि अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हुआ और वे इस दुनिया को अलविदा कह गई । उनके निधन से हरिहरपुर सहित पूरे नगर परिषद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके पार्थिव शरीर के दर्शनार्थ हेतु उनके आवास पर अंतिम दर्शन को लेकर शुभचिंतकों का भीड़ उमड़ पड़ा। उनकी शव यात्रा सोमवार को उनके आवास से निकाली गई। जहां राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव, अवकाश प्राप्त शिक्षक रामसागर ठाकुर,कांग्रेस नेता अनिल कुमार सिंह, जदयू नेता देव कुमार, अधिवक्ता पारस राय, सीपीआई नेता अभिनंदन सिंह, बछवाड़ा आत्मा अध्यक्ष दुनिया लाल महतो, सुरेश प्रसाद सिंह कुमार सहित दर्जन की संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला देकर श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को गंगा घाट पर उनके एकल पुत्र पंकज कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी और उनका पार्थिव काया पंचतत्व में विलीन हो गया। पेंशनर समाज के अनुमंडल अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव चिन्मयानंद, प्रखंड सचिव रवि कुमार, प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शमशेर आलम, मनीराम, नवल किशोर सुमन, दिलीप कुमार सहनी, अनिल चौधरी, विजय कुमार, मोहम्मद साउद आलम, मंजर सयान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फूल कुमारी देवी उम्र के इस पड़ाव में भी एक कुशल गृहिणी के साथ सामाजिक एवं धार्मिक जिम्मेदारी का भी व खूबी निर्वाह किया। जिसका प्रतिफल उनके पुत्र सहित पूरा भरा पुरा परिवार सर्वश्रेष्ठ परिवार के रूप में पहचान है। उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


