चंद्र प्रकाश सिंह (आनंद जी) 9 मार्च को बारो में मुफ्त कटिंग और सिलाई सीखने का केंद्र का करेंगे शुरूआत।
महिला सशक्तिकरण और कौशल की दिशा में बड़ा कदम,
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
वायु सेना से सेवानिवृत अधिकारी सह तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी समाजसेवी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने तेघड़ा विधानसभा के अंदर 7 वर्षों से निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण सुरक्षा एवं युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करते आ रहे हें। इसी दौरान बारो बाजार में महिलाओं के लिए एक मुफ्त कटिंग और सिलाई केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जो 9 मार्च को इसका विधिवत उद्घाटन होगा। महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल का उद्देश्य न केवल मूल्यवान कौशल प्रदान करना है बल्कि समुदाय में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। उन्होंने बताया कि स्थापित होने वाला केंद्र अत्याधुनिक सिलाई मशीनों और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र लड़कियों एवं महिलाओं को कटाई और सिलाई में व्यावहारिक कौशल प्रदान करके सशक्त बनाना चाहता है। यह पहल आत्मनिर्भरता और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के अनुरूप है।हम मानते हैं कि व्यावसायिक पेशकश करके कटाई और सिलाई में प्रशिक्षण से, हम लड़कियों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने और अपने समुदायों के समग्र विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बना सकते हैं।एक बार जब वे सीख जाएंगे, तो हम प्रत्येक को एक मशीन उपहार में देंगे। इस तरह, वे इस मशीन का उपयोग घर से या कहीं और अपनी आजीविका कमाने के लिए कर सकते हें। इस पहल की कई लोग इसे सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को तोड़ने और महिलाओं को एक मंच प्रदान करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम के रूप में देखा जा सकता है।


