बरौनी के यमुना भगत स्टेडियम में अप्रैल में खेलो इंडिया यूथ फुटबॉल होगा आयोजन: DM बेगूसराय
जिला पदाधिकारी ने स्टेडियम की सुविधा को लेकर किया निरीक्षण
देश के अलग-अलग राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी अपने कोच के साथ आयेंगे बेगूसराय
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी खेल गांव का यमुना भगत स्टेडियम नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है, जानकारी के मुताबिक अप्रैल माह 2025 में भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम फुटवॉल का आयोजन के लिए बरौनी खेल गांव पंचायत एक के यमुना भगत स्टेडियम का चयन किया गया है। और पूरे कार्यक्रम का विभागीय रूप रेखा भी तैयार कर भेज दिया गया है। बरौनी गांव का यमुना भगत स्टेडियम। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां और निरीक्षण लगातार जारी है। शुरुआत की प्रक्रिया में एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं बीडीओ राकेश कुमार के साथ खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
*खेल के आयोजन को लेकर स्टेडियम का निरीक्षण करते डीएम*
जिला पदाधिकारी ने स्टेडियम का निरीक्षण कर प्राथमिक रिपोर्ट में ही बरौनी गांव यमुना भगत स्टेडियम को भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ खेल के लिए पूरी तरह उपयुक्त बताया और स्टेडियम की सुविधा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा, कि इस बड़े आयोजन की मेजबानी कि तैयारी को लेकर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने भी बरीनी एक पंचायत स्थित यमुना भगत स्टेडियम का निरीक्षण किया और स्टेडियम के बेहतर रख रखाव के लिए बेगूसराय जिला के
महिला फुटबाल टीम के संयोजक संजीव कुमार मुना की खूब प्रशंसा की। खेल मंत्री ने यहां तक कहा कि फुटबाल खेल के लिए बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी गांव में स्थित यमुना भगत स्टेडियम जिला ही नहीं राज्य का नंबर वन स्टेडियम है। बुधवार की शाम डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला ने भी तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार की उपस्थिति में भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम को लेकर यमुना भगत स्टेडियम का जायजा लिया
*14 अप्रैल से 14 मई तक देश के पुरुष व महिलाओं की 16 टीमें दिखायेंगी जलवा*
जानकारों के मुताबिक 14 अप्रैल से 14 मई के बीच बेगूसराय में देश के सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों का का जमावड़ा लगेगा, जिला के इतिहास में यह पहला ऐसा अवसर है जब देश स्तर का भारत सरकार द्वारा आयोजित बरौनी गांव के यमुना भगत स्टेडियम करने जा रहा है। इससे पहले राज्य स्तर के बिहार सरकार द्वारा आयोजित कई खेल कार्यक्रम का मेजबानी यह स्टेडियम कर चुका है।देश के अलग-अलग राज्यों के 400 से अधिक खिलाडी अपने टीम कोच और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ बेगूसराय जिला पहुंचेंगे, इस आयोजन का भव्य शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर शुरू की जा चुकी है।बरौनी गांव खेल मैदान तक आने जाने के लिए सुरक्षा के साथ वीआइपी ट्रैवलिंग व्यवस्था की जाएगी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, खेल गांव बरौनी के संयोजक
संजीव कुमार मुन्ना, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा,रविंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति सिंह , सरपंच राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।




