हथियार के साथ शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अपराधी गिरफ्तार
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बछवाड़ा /बेगुसराय
बछवाड़ा थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियों के आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस टीम के द्वारा सूचना/आसूचना का संकलन एवं सत्यापन करते हुए त्वरित कार्रवाई में संलिप्त आरोपी को ग्राम-रुदौली स्थित स्टेट टयूबल के पास से (01.) मनीष कुमार उर्फ मिठू कुमार झा उम्र करीब-20 वर्ष पे०-दीनानाथ झा सा०-रुदौली थाना-बछवाड़ा एवं इनके सहयोगी साथी (02.) गौरव कुमार झा उर्फ प्रिंस कुमार झा उर्फ गब्बर उम्र करीब 22 वर्ष पे० शिवशंकर झा सा०- रुदौली थाना-बछवाड़ा व (03.) सुमित कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पे०-स्व० दीनो पासवान, सा०-गेहूंनी थाना-भगवानपुर सभी जिला- बेगूसराय को पकड़ा गया तथा विधिवत तलाशी में 02 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


