अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के छपकी गांव में अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता चिरंजीवी पुर के मुखिया प्रभात कुमार ने किया। जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह शहीद जगदेव प्रसाद के सुपुत्र माननीय नागमणि ने संबोधित करते हुए कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद 90% पिछड़े ,अति पिछड़े ,दलित ,अल्पसंख्यक और गरीब मजदूरों की आवाज थे। उन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी जीवनी को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने कहा कि अंग्रेजो से आजादी मिलने के बाद सामंती पूंजीवादी नकली अंग्रेज़ों से भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने आजादी दिलवाई थी लेकिन आज नकली समाजवादी के चंगुल में फंसा हुआ है, उन्होंने कहा कि बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत रुदौली पंचायत कर्पूरी चौक अवस्थित भारत रत्न जननायक समाजवाद के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर पान का पिक फेक कर सामंती असमाजिक तत्वों ने न सिर्फ जननायक का अपमान किया है बल्कि भारत के 90% देशवासियों का अपमान हुआ है। यह घोर निंदनीय है। आज सभी दल केवल उनके नाम पर वोट की राजनीति करती है और इस अपमान पर वैसे तमाम नेता चुप्पी साधे बैठे हुए हें । जिन्हें आने वाले चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। मौके पर अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक शिव कुमार महतो, डा० पूनम आजाद, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राम सगुन महतो, डा० हेमंत सिंह, शिक्षक बालेश्वर महतो आदि ने शहीद जगदेव बाबु का चरित्र चित्रण किया। आयोजक डा० विजय कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प की गुच्छ देकर सम्मानित किया।


