Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बेगूसराय जिला स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह वर्षगांठ का आयोजन किया गया

 बेगूसराय जिलान्तर्गत मंसूरचक प्रखण्ड के समसा दो पंचायत के आगापुर गांव में बेगूसराय जिला स्तरीय कबीर पंथ संत सम्मेलन सह वर्षगांठ का आयोजन किया गया।

सच आज तक संवाददाता रामाधार सहनी

जिसकी अध्यक्षता डा० सूरज दास ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंथ धर्म दास साहब ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संरक्षक डा० राजकुमार आजाद, मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० पूनम आजाद, विशिष्ट अतिथिगण महंथ राम विलास दास, महंथ रामलखन दास, नरेश दास व्यास जी, राम स्वारथ दास, परमानन्द दास, रामभजन दास, रामभरोस दास, पवन दास आदि संतों महंथों ने संबोधित किया। आयोजक सत्यनारायण दास और उनकी माता साध्वी राम पुकारी दासिन ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित तथा सभी श्रोताओ और वक्ताओं का भंडारा करवाकर कर सम्मान के साथ विदा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom