यमुना भगत अंतर्राज्यीय 25 वां महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बेगूसराय ने मुजफ्फरपुर को 2-0 से पराजित किया
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बरौनी खेल गांव स्थित यमुना भगत स्टेडियम में बरौनी ग्रामीण क्लब द्वारा 12 फरवरी बुधवार को अंतर्राज्यीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ था ।टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं उपाध्यक्ष अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद एवं समाजसेवी पूर्णिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर महिला टूर्नामेंट का सिल्वर जुबली मनाया। वहीं टूर्नामेंट के चौथे दिन का मैच शनिवार को बेगूसराय और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया । जिसमें बेगूसराय की टीम ने मुजफ्फरपुर को 2-0 से हराया । वहीं 16 फरवरी रविवार को फाइनल मुकाबला बेगूसराय बनाम रानी लक्ष्मीबाई एक्सपोर्ट अकादमी के बीच खेला जाएगा। आज के मैच का मुख्य अतिथि बिहार महिला फुटबॉल कन्वेनर असगर हुसैन एवं जिला पार्षद मनमोहन महतो थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। और फुटबॉल को किक मारकर दिन के खेल मैच का विधिवत उद्घाटन किया।आज के मैच रेफरी अनुराग कुमार, असिस्टेंट मनीष कुमार,रोशन कुमार ,अमन कुमार, एवं हेड ऑफ़ रेफरी चिरंजीवी ठाकुर मौजूद थे। संचालन करते हुए संयोजक संजीव कुमार सिंह मुन्ना ने बताया कि समापन फाइनल मैच कल 16 फरवरी 2025 को बेगूसराय और रानी लक्ष्मी बाई एक्सपोर्ट अकादमी के बीच खेला जाएगा। कर्मियों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर डॉक्टर पीसी पाठक के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया गया था ।मौके पर ग्रामीण क्लब के सदस्य श्री देव सिंह ,भोला सिंह, ज्योति सिंह , संजीव कुमार सिंह के अलावे भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे



