Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन खेल मंत्री को सौंपा

 फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन खेल मंत्री को सौंपा


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खासरिपोर्ट

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले डीलरों ने 6 फरवरी गुरुवार को अपनी आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को किरतौल अवस्थित आवास पर  संगठन के पदाधिकारीयों  ने सौंपा। साथ ही डीलरों ने कहा कि पटना के गर्दनीबाग में हमारे बुजुर्ग डीलर अंबिका यादव पिछले 20 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे हें । लेकिन सरकार की ओर से अब तक उनसे वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचे हें। जो काफी निंदनीय है। संगठन के जिला अध्यक्ष गंगाधर झा, जिला संगठन मंत्री सुनील सिंह एवं जिला संयुक्त सचिव विकास कुमार ने बताया  कि हम सभी डीलर अंबिका यादव के समर्थन और उनके प्रदर्शन को मजबूत करने को लेकर एक फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हें । जब तक हमारी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है। तब तक हमारा हड़ताल यूं ही जारी रहेगा। हालांकि खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता  ने डीलरों से बात करते हुए आश्वस्त किया कि जहां तक हो सकेगा  आपकी मांगों पर विचार  किया जाएगा आपकी हर मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। जहां तक हो सकेगा इस पर सकारात्मक पहल भी की जायेगी। जिला कोषाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह, जिला संगठन मंत्री रामसागर चौधरी ने कहा कि जन वितरण विक्रेता बार-बार धरना प्रदर्शन कर रहे हें ।लेकिन अभी तक सरकार मांग को पूरा नहीं कर रही है । विक्रेता भुखमरी की कगार पर हें। पैसा के अभाव में बच्चों की पढ़ाई तथा बीमारी की दवाई बाधित हो रही है ।  इस अवसर पर बरौनी प्रखंड सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार पासवान, बछवाड़ा प्रखंड सचिव अनिल कुमार झा,  भगवानपुर के प्रमोद कुमार राय, तेघड़ा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मंसुरचक  के विद्यासागर पासवान,मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुमार, दुनिया लाल महतो, दीपक कुमार ,परमानंद साह।  मनोज पासवान ,अवध पासवान सहित भारी संख्या में जन वितरण विक्रेता  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom