Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 14 के छपकी गांव के सुदामा रामरतन हाल के प्रांगण में बहुजन मुक्ति मोर्चा का मुंगेर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

28 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 14 के छपकी गांव के सुदामा रामरतन हाल के प्रांगण में बहुजन मुक्ति मोर्चा का मुंगेर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

सच आज तक संवाददाता रामाधार सहनी की रिपोर्ट

जिसकी अध्यक्षता पार्टी के बेगूसराय जिलाध्यक्ष डा० नंदकुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक की आबादी भारत में पचासी फीसदी है लेकिन शासन पन्द्रह फीसदी वाला ब्राह्मणवादी, मनुवादी और सामंतवादी कर रहा है जो वैश्य दलित पिछड़ा और अल्पसंख्यक के गाल पर करारा तमाचा है। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० प्रमेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में सभी विधान सभा में उम्मीदवार खड़ा करेगे और बिहार में सरकार बनावेंगे। मुख्य वक्ता बामसेफ के प्रदेश प्रचारक बनवारी पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि नोट हमारा वोट हमारा तो सरकार भी हमारा ही होगा। विशिष्ट अतिथिगण पूर्व विधान पार्षद भंते बुद्ध प्रकाश,डा० पूनम आजाद, पूर्व सरपंच डा० बलराम पासवान, रेखा पंडित आदि नेताओ ने संबोधित किया। आयोजक सह बेगूसराय विधान सभा के भावी उम्मीदवार बिजय कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर, पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।  सभी अतिथियों ने विजय कुमार कुशवाहा को पुष्पों की माला से लाद दिया और विजय होने का आशीर्वाद दिया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom