50 मीटर सेक रेस में कृष्ण कांत, अनिरुद्ध, अभिनव मारे बाजी सोनपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बरौनी, गढ़हरा के कई रेलकर्मी पुरस्कृत
सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में गत 24 और 25 जनवरी तक आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में बरौनी और गढ़हरा के कार्यरत कई रेल कर्मियों ने कौशल व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना जलवा बिखेरा. गौरतलब हो कि मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद के द्वारा मंडल के कर्मचारियों एवं आश्रितों के शारीरिक, मानसिक एवं समाजिक विकास के मद्देनजर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों में शारीरिक क्षमता और कौशल विकसित कराने के उद्देश्य से यह खेल प्रतियोगिता आयोजित थी. जिसमें मंडल के सभी विभागों के कर्मचारियों एवं आश्रितों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अल्पाहार किया गया. डीआरएम के द्वारा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को संदेश दिया कि सभी अपने और परिवार को स्वस्थ रखने के लिए खेल-कूद गतिविधियां करते रहें. स्वास्थ्य सही रहने पर स्वयं के साथ-साथ रेल सेवा सुचारू रूप से करेंगे, जिससे कि अपना प्यारा भारत और अधिक तरक्की करेगा. तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया. जिसमें स्थानीय रेल नगरी के कर्मी कृष्ण कांत, दिगम्बर पासवान, लालू कुमार, अनिरुद्ध राज,अभिनव राज,दिग्गज झा,दिलीप पासवान, प्रवीण,सुधीर,रंजीत आदि शामिल हैं. मालूम हो कि अनिरुद्ध राज,अभिनव राज, कृष्ण कांत 50 मीटर सेक रेस में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान एवं दिगम्बर, लालू, दिलीप, प्रवीण, दिग्गज, रंजीत, सुधीर कबड्डी टीम में तृतीय स्थान प्राप्त किए. सफल आयोजन को लेकर कर्मचारियों एवं बुद्धिजीवियों ने जमकर डीआरएम की प्रशंसा एवं सराहना की.
















