Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बेगूसराय विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल एवं कानून विकास संघ का संयुक्त सम्मेलन संपन्न।

 बेगूसराय विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल एवं कानून विकास संघ का संयुक्त सम्मेलन संपन्न। 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

18 जनवरी शनिवार को बेगूसराय विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनता दल एवं कानू विकास संघ का संयुक्त एक दिवसीय मकर मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन  बूटन साह के अध्यक्षता  एवं श्री सुनील साह के संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक के  मुख्य अतिथि मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष बेगूसराय थे ।इस आयोजन में बेगूसराय विधानसभा सहित जिले भर के पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता एवं कानू विकास संघ के पदाधिकारी ने भाग लिया। सभी उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एवम् कानू  विकास संघ के ओर से मुख्य अतिथि  मोहित यादव को अंग वस्त्र एवं चांदी के मुकुट से सम्मानित किया गया, तदुपरांत सभी आए हुए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता एवं कानून विकास संघ के कार्यकर्ता को फूल माला तथा अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि महामानव माननीय लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक जीवन के आरंभिक काल से ही व्यवसाईयों एवं पिछड़ा अत्यंत पिछड़ा जाति के लिए अनगिनत कार्य किए गए हें और जिला में भी जिस समय लालू प्रसाद यादव और  राबड़ी देवी जी मुख्यमंत्री हुआ करती थी तो  महादेव सह जो कानू समाज से ही आते हें उन्हें राज्य और जिला के स्तर पर बहुत ही सम्मानित पद देकर नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि इस सभा की आवाज को हम माननीय नेता के समक्ष बहुत ही जोर ढंग से रखेंगे और हम चाहेंगे कि कोई इसी वर्ग से आने वाले विधानसभा में उम्मीदवार बनाया जाए। सभा अध्यक्ष बूटन शाह अपने संबोधन में बड़े ही भावुक होकर अपने स्मृति पर जोर देते हुए याद दिलाया कि आज अगर हमारे पिताजी होते  तो काफी  उनकी आत्मां को संतुष्टि मिलती ,यही काम वह लगातार करते रहे उनको सफलता नहीं मिली और आज राष्ट्रीय जनता दल के साथियों ने जो आश्वासन दिया है इससे हमारे मृत पिताजी की आत्मा को काफी शांति मिलेगी। कानून विकास संघ के जिला उपाध्यक्ष  सुनील शाह जी ने कहा बेगूसराय के किसी एक विधानसभा से हमारे जाति को प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा का टिकट मिलना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  रामानंद प्रसाद ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रही है इसमें प्राथमिकता के आधार पर सदस्यता अभियान चलाने की आवश्यकता है ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानून विकास संघ खगड़िया के जिला अध्यक्ष  माखन साह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में अधिकार मिला आज नीतीश कुमार के शासन में ध्वस्त हो रहा है। हम लोगों  का लक्ष्य होना चाहिए लालू प्रसाद यादव के समर्थित सरकार को बनाना है। जिला प्रवक्ता  श्याम प्रसाद दास जी ने कहा की दूसरे गठबंधन को जब-जब शासन मिला है कार्पूरी ठाकुर को गाली गलत दिया गया आरक्षण के चलते  विंध्याचल प्रसाद को गालियां दी गई। और उनके कुर्सी को गंगाजल से धोया गया जितने भी पिछड़ा के नेतृत्व करता हुए हैं तमाम लोगों के साथ सामंतियों के द्वारा गाली गलौज किया जाता रहा है इसलिए पिछड़ा के मान सम्मान के हिफाजत के लिए निश्चित रूप से तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री  बने इसके लिए हमें काम करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में राज परिषद सदस्य  देवेंद्र प्रसाद,भगवान साह, राजकुमार साह, डॉ पंकज साह, विशेश्वर साह, राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ,प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव, प्रखंड अध्यक्ष बेगूसराय सहजानंद यादव, नगर महासचिव अभिराम सिंह,प्रखंड अध्यक्ष बछवारा सुनील यादव, प्रखंड अध्यक्ष बरौनी मोहम्मद जब्बार आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन महतो और हरी जी, महिला से जिला उपाध्यक्ष मोहतरमा हदीस खातून, महानगर के महिला सेल के अध्यक्ष मती रीना जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom