Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak प्रखंड मुख्यालय में राधा कृष्ण चिल्ड्रन पार्क, एवं गौशाला में गोवर्धन योजना से बना बायोगैस प्लांट का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

प्रखंड मुख्यालय में राधा कृष्ण चिल्ड्रन पार्क, एवं गौशाला में गोवर्धन योजना से बना बायोगैस प्लांट का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 18 जनवरी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय प्रगति यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा जिले के कुल 629 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होगा। इसमें 199 योजनाओं का उद्घाटन एवं 430 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कुल मिलाकर 600 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया । इसी करी में तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत। तेघड़ा गौशाला के प्रांगण में गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया जो  पचास लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया था । वही प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड में 39 लाख रुपए की लागत से बनाए गए जिम कृष्णा पार्क, राधा कृष्ण चिल्ड्रन पार्क  एवं सामुदायिक शौचालय का  उद्घाटन भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यात्रा के दौरान वर्चुअल रूप से किया। उक्त अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में नव निर्मित पार्क को बेहतर रूप से सजाया गया था। जहां पर प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार एवं विधान पार्षद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोर बाबा एवं उप प्रमुख गुड़िया देवी ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।

गौशाला समिति के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद रोशन , एवं संयंत्र के ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि

 इस योजना से गोपालक को आधिक सहायता मिलेगी।

 *युवाओं , बुजुर्ग  एवं बच्चों के खेल और मनोरंजन को लेकर कई संयंत्रों से सुसज्जित चिल्ड्रन पार्क* 

 चिल्ड्रन पार्क एवं सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन के उपरांत प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य अनुज कुमार, एवं संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में सुबह शाम  युवा, बुजुर्ग और बच्चे मॉर्निंग वॉक के तहत घूमने के लिए आते हें। पार्क के अंदर ही जिम और चिल्ड्रन पार्क का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें युवाओं के लिए शारीरिक व्यायाम और योग करने के लिए विभिन्न तरह के उपस्कर लगाए गए हें। वही बच्चों के लिए भी चिल्ड्रन पार्क में कई तरह के झूले और विशेष सुविधाएं की व्यवस्था की गई है । कार्यालय प्रांगण में सामुदायिक शौचालय और यूरिनल निर्माण से भी आम आदमियों को काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान, अरविंद सिंह, ज्योति सिंह, राजकुमार सिंह, बिंदु देवी, सुनीता देवी,ललन कुमार, महेंद्र ठाकुर के अलावे मनीष कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और कर्मी मौजूद थे










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom