सीनियर फुटबॉल कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन ।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में बीहट में तीन दिवसीय 50 वीं बिहार राज्य सीनियर पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता आज 18 जनवरी शनिवार को बीहट के महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता , तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह एवं समाजसेवी सोनू शंकर के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।इस सीनियर पुरूष कबड्डी स्टेट चैम्पियनशिप में आठ जोन की विजेता तथा उपविजेता कुल 16 टीम भाग लेगी। उद्घाटन के उपरांत खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। समाज में हो रही कुरीतियों ,नशाखोरियों के उन्मूलन का एकमात्र मंच खेल है। सरकार द्वारा मेडल लो नौकरी पाओ के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रही है। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल तथा सचिव सरोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की प्रतियोगिता में बेगूसराय, पटना, सहरसा, मधेपुरा, बक्सर, रोहतास, सीतामढ़ी, जहानाबाद, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, लखीसराय समेत कुल 16 जिले की टीम भाग लेगी। सीनियर पुरूष कबड्डी के स्टेट चैम्पियनशिप को लेकर महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के खेल मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा गया है। कुल 16 टीम को चार पुलो में बांटकर लीग मुकाबला खेला जाएगा।


