Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak लायंस क्लब, लखीसराय द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

लायंस क्लब, लखीसराय द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

सच आज तक संवाददाता लखीसराय से सुमन कुमार की रिपोर्ट 

 लायंस क्लब लखीसराय द्वारा सामाजिक सेवा के तहत आज एक विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किऊल स्टेशन के समीप झुग्गी झोपड़ियों में किया गया। यह कार्यक्रम ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने लखीसराय के  जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। वितरण के दौरान स्थानीय रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इनके सहयोग से ही वंचित लोगो तक पहुंचा जा सका है।इस अवसर पर लायंस क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा, “हमारा प्रयास समाज के वंचित वर्ग को सहायता और सहारा प्रदान करना है। यह पहल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का एक छोटा सा प्रयास है।” साथ ही ये भी आश्वासन दिया की जब जब ऐसे जरूरतमंदो को किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ेगी तो लायंस क्लब हमेशा मदद हेतु तात्पर्य रहेगा। क्लब के अध्यक्ष संजीव स्नेही ने कहा कि लायंस क्लब लखीसराय हमेशा से सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित रहा है और आगे भी समाज सेवा के कार्य करता रहेगा। क्लब के सचिव संजीव कुमार ने आरपीएफ अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सेवा गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में क्लब के सेक्रेटरी संजीव कुमार सहित सदस्यों में रंजन कुमार स्नेही, धर्मेंद्र आर्य, प्रेमचंद कुमार, अरविंद भारती, अमित सिन्हा ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Bait- संजीव कुमार स्नेही अध्यक्ष लायंस क्लब लखीसराय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom