सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने किया नि:सहायों के बीच कंबल वितरण
बरौनी जंक्शन पर RPF के सहयोग और उपस्थिति में 6 जनवरी को भीषण ठंड और शीतलहर के बीच गरीब और नि:शहाय लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रात 11 बजे तक कंबल वितरण किया गया ।
आए दिन समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन अनवरत रूप से करने वाली संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने बरौनी जंक्शन के तमाम प्लेटफॉर्म/वेटिंग एरिया/ पार्किंग एरिया में संस्था के 12 सदस्यों ने घूम घूमकर स्टेशन पर इस सर्द रात में ठिठुरते हुए सो रहे लोगों को कंबल उपलब्ध कराया जिससे लोगों ने काफी खुशी जताई और टीम को प्यार व आशीर्वाद भी दिया |
संस्था के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कंबल वितरण कार्यक्रम सूर्यकला रामजी फाउंडेशन हर साल करती है और बरौनी जंक्शन पर रेल पुलिस (RPF) इंस्पेक्टर राजकुमार के सहयोग और ड्यूटी पर तैनात ऋषिलाल और बहादुर यादव की मौजूदगी में स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया | इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया की तीन-चार दिनों से चल रहे शीतलहर के कारण ठंढ़ से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए यह पहल की गई है जो मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संस्था सदस्यों की मेहनत की तारीफ की तो वहीं दूसरी तरफ संस्था के तमाम सहयोगियों का आभार भी जताया


