अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निकाला जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ आक्रोश मार्च
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तेघड़ा इकाई के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा लगातार हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध में तेघड़ा नगर परिषद कार्यालय से आक्रोश मार्च निकालकर झंडा चौक तेघड़ा पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम का पुतला दहन किया गया कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री शशि कुमार ने किया। मौके पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद कुमार एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास कुमार झा ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा जिला शिक्षा पदाधिकारी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हें। जिस प्रकार से करोड़ों रुपए का घोटाला ,आधार बनाने, रात्रि प्रहरी, सफाई कर्मी, थाली, बैंच डेस्क आपूर्ति के नाम पर किया गया है और एक ही एनजीओ को अवैध तरीके से कई काम दिए गए एवं करोड़ों की राशि निर्गत की गई है। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कई जिला कार्यक्रम अधिकारी सीधे-सीधे शामिल हें। विद्यार्थी परिषद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम को तत्काल उनके पद से निलंबित कर उच्च स्तरीय जांच की मांग करती है और इसमें संलिप्त सभी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। नगर मंत्री शशि कुमार एवं रवि कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है जिले के शैक्षणिक विरासत को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है शिक्षा के मंदिर को जिस तरह से लूटने का कार्य किया जा रहा है यह चिंता का विषय है अब बेगूसराय का छात्र इस भ्रष्टाचार को नहीं सहने वाला है। साथ ही नगर सह मंत्री अंकित कुमार एवं रोहित राज ने बताया अनुभवहीन एवं कर्तव्यहीन पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर स्थापना शाखा का प्रभार दिया गया है। यह जिला शिक्षा पदाधिकारी पद के लिए अशोभनीय है। जल्द से जल्द अगर उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित को देखते हुए उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर आयुष अमन,रघुवीर,मुकुंद, अंशु, राजेश, राहुल, मनीष, निशांत, सूरज, अभिनव,राजा,बिट्टू, युवराज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


