बेगूसराय को प्रमंडल बनाने को लेकर होगी पदयात्रा: बेगूसराय डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल
बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रमंडल बनाने के लिए प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की ओर से 12 जनवरी को भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा । पदयात्रा जीडी कॉलेज से 11:00 बजे निकल कर गांधी स्टेडियम तक जाएगी। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने डीएम तुषार सिंगल से मिलकर पदयात्रा की संपूर्ण जानकारी दी। और सुरक्षा व्यवस्था का मांग किया गया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि पदयात्रा में बेगूसराय एवं खगड़िया के सांसद, सभी विधायक, सभी विधान परिषद सदस्य एवं बेगूसराय के सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है। लगभग सभी का सहमति प्राप्त हो रहा है, पदयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी सहमति दी है।
*प्रमंडल बनने से प्रमंडल स्तरीय कार्यालय खुलेंगे*
प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया की पदयात्रा द्वारा सरकार से मांग सरकार तक पहुंचाया जाएगा कि बेगूसराय को जल्द प्रमंडल बनाएं। बेगूसराय, बिहार में सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है। बिहार के मध्य में है, प्रमंडल बनने से प्रमंडलीय स्तर का कार्यालय खुलेंगे।
बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, विश्वविद्यालय, एयरपोर्ट, एम्स, मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, मैनेजमेंट कॉलेज एवं पर्यटन आदि खुलने की संभावनाएं बढ़ जाएगी, जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे।
मौके पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह, के अलावे प्रतिनिधिमंडल में अन्य सदस्य शामिल थे ।


