Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak शौचालय निर्माण को लेकर जीविका दीदीयों की बैठक।

शौचालय निर्माण को लेकर जीविका दीदीयों की बैठक।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छता योजना के तहत अब शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय की उपलब्धता पर बल दिया जा रहा है। जिसको लेकर जीविका प्रखंड परियोजना कार्यालय में प्रखंड प्रबंधक बिरजू कुमार की अध्यक्षता में जीविका समूह की बैठक की गई। बैठक में शौचालय विहीन परिवारों  को शौचालय का निर्माण युद्ध स्तर पर पूर्ण कराने एवं शौचालय निर्माणके उपरांत जिओ ट्रैकिंग एवं प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान पर बल दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए जीविका के बीपीएम बिरजू कुमार एवं  स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड कोऑर्डिनेटर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि जीविका समूहों के सहयोग से शौचालय विहीन परिवारों के बीच शौचालय निर्माण के साथ उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा शौचालय निर्माण संबंधित आवेदन प्राप्त करने तथा संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए सभी जीविका समूहों के द्वारा शौचालय विहीन परिवारों को चिन्हित कर लाभुकों की सूची को बीडीओ और राज्य सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना है। बीपीएम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत चलाये गये प्रथम चरण में प्रदेश अंतर्गत 1.22 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया गया है। बावजूद काफी संख्या में परिवार इस सुविधा लाभ से वंचित है। जिसको ध्यान में रखकर अब दूसरे चरण  में संपूर्णता पर  निर्धारित किये गये लक्ष्य में भी अब शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय और संपूर्ण स्वच्छता  की श्रेणी को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार तत्पर है। बैठक में (वार रूम) रामप्रवेश ठाकुर, जीविका के A C ललित कुमार और विनोद कुमार,C C सीसी बबन कुमार कौशिकी भारती राम जी प्रसाद शीला कुमारी ममता कुमारी के साथ ही जीविका के दर्जनों कर्मी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom