Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान के समापन पर पाठ व्रतियों को अंग वस्त्र व धार्मिक ग्रंथ से सम्मानित किया गया। बिहट नगर परिषद क्षेत्र के शिवाला घाट बारो मंदिर में हुआ सम्मान समारोह।

अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान के समापन पर पाठ व्रतियों को अंग वस्त्र व धार्मिक ग्रंथ से सम्मानित किया गया। 


बिहट नगर परिषद क्षेत्र के शिवाला घाट बारो मंदिर में हुआ सम्मान समारोह।

आसीन पूर्णिमा से प्रारंभ होकर माघ मांह के पंचमी तक, लगभग 3 महीने 5 दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा अखंड पाठ कराए गए। 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट नगर परिषद क्षेत्र के शिवाला घाट बारो स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अखंड रामायण पाठ अनुष्ठान समापन पर पाठ व्रतियों को अंगवस्त्र व धार्मिक ग्रंथ से सम्मानित किया गया।।प्रतिदिन नियमित रूप से रामायण पाठकर्ता वर्तियों को मुख्य अतिथि में रामसागर राय, सुभाष रंजन सिंह,शिक्षिका नीलम कुमारी ,सुनीता देवी के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयोजक समाजसेवी ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस शिव मंदिर में पवित्र अश्विन मांह के पूर्णिमा से प्रारंभ होकर कार्तिक, पुश एवं माघ माह के पंचमी के दिन लगभग 3 महीने 5 दिनों तक चले अखंड  श्री रामचरित्र मानस रामायण पाठ  में अखंड घी का दीप प्रज्जवलित करते हुए अनुष्ठान संपन्न हुए।मुख्य पाठक में बिंदु कुमारी, सुनीता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुनीता देवी, वाल्मीकि राय, अनुराग कुमार, जयजय राम राय, केशव कुमार, शिवानी कुमारी, अनुभूति आनंद, सोनपरी, मोना कुमारी, आयुषी कुमारी, संतोष कुमार राय, जितेंद्र राय अमरपुर, अशोक कुमार सिंह कील, मुख्य जजमान उमेश प्रसाद सिंह आदि को अंगवस्त्र व हनुमान चालीसा धर्ममार्ग दर्शिका देकर सम्मानित किया गया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom