कड़कड़ाती ठंड में खेल मंत्री ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, खिले चेहरे
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर ब्लॉक अंतर्गत रसलपुर, पंचायत में स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने 1200 निराश्रितों, गरीबों के बीच कंबल का वितरित किया। मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। और ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत रसलपुर के सभी वार्डों में 1200 सौ जरूरतमंदों को कमल वितरित किया गया है,जिससे लोगों को ठंड से बचाया जा सके। वही कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल गये। इस मौके पर प्रधान रसलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम महतो, ग्रामीण रामविलास साह ,निरंजन कुमार, रंजन कुमार, निशांत कुमार महतो, राजेश पंडित, सुधीर कुमार ,श्रीदेव महतो एवं संजीव मेहता के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।







